Khilwar
Sunday, 29, Mar 2026
Mobile:
Total Visitior : >
Today Visitior :

बि~हार~ में मोहन यादव का "मैजिक"    |    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया किसानों का आभार व्यक्त किया    |    भोपाल बनेगा वॉटर स्पोर्ट्स का वर्ल्ड क्लास अड्डा    |    उज्जैन में 2500 साल पुराना चमत्कारी शनि मंदिर    |    महिला विधायक की फिसली जुबान, CM की मौजूदगी में लिया PM का गलत नाम    |    राजस्थान में माता का वो मंदिर जिसे 2 जंगों में भी जीत न पाया पाकिस्तान     |    जानें बजरंग दल के बारे में    |    PM Modi: 18 राज्यों में 91 FM ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन    |    जानिए- कैसे आप अगले साल ज्यादा से ज्यादा टैक्स पर छूट बचा सकते हैं    |    ऑनलाइन भुगतान की लागत कम करने के तरीकों पर काम कर रहा RBI    |    चीन के अखबार ने छापा रोबोट पत्रकार का पहला लेख    |    मशीनों का बढ़ता इस्तेमाल खत्म कर देगा लाखों नौकरियां: अर्थशास्त्री डीटन    |    गेहूँ उपार्जन में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें    |    


चीन के अखबार ने छापा रोबोट पत्रकार का पहला लेख

PUBLISHED : Jan 24 , 2:48 AM




बीजिंग : चीन के एक अखबार में पहली बार एक रोबोट पत्रकार का 300 शब्दों का एक लेख छपा जिसे उसने महज एक सेकंड में लिखा था। वैज्ञानिकों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गुआंगझोउ के ‘सदर्न मेट्रोपोलिस डेली’ में प्रकाशित हुआ लेख वसंत उत्सव के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ से संबंधित है।

इस तरह के रोबोट का अध्ययन एवं विकास करने वाली टीम के नेतृत्वकर्ता और पेकिंग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वान शियाओजुन ने बताया कि रोबोट शियाओ नान ने एक सेकेंड में ही खबर लिख दी और वह छोटी खबर एवं लंबी खबर दोनों लिख सकता है।

उन्होंने कहा, ‘सहयोगी संवाददाताओं से तुलना की जाए तो शियाओ नान की आंकड़े के विश्लेषण की क्षमता बेहतर है और वह ज्यादा तेजी से खबर लिखता है।’ चाइना डेली अखबार के अनुसार शियाओजुन ने कहा, ‘लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि बुद्धिमान रोबोट जल्द ही संवाददाताओं की पूरी तरह जगह ले लेंगे।’

इस तरह के प्रयोगों से सरकारी मीडिया संगठनों के कर्मचारियों में बेचैनी का माहौल है क्योंकि उन्हें डर है कि भविष्य में वह अपनी नौकरियां गंवा सकते हैं। प्रोफेसर ने कहा कि इस समय रोबोट व्यक्तिगत साक्षात्कार नहीं ले सकते, बाद के सवालों का सोच समझकर जवाब नहीं दे सकते और किसी साक्षात्कार या बातचीत में खबर का कोण नहीं पकड़ सकते।

MP Budget 2026: MP स

मध्य प्रदेश विधानसभा के तीसरे दिन मोहन सरकार ने अपना तीसरा बजट पेश किया। जगदीश देवड़ा ने बतौर वित्त मंत्री 2026-27 के लिए वार्षिक बजट पेश किा। वित्तीय वर्ष 2026-27 का ये बजट 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का है। यह मध्य प्रदेश का पहला 'पेपरलेस' बजट है। वहीं, मोहन सरकार का ये तीसरा View more+

मुख्य समाचार

बॉलीवुड

Prev Next

Copyright © 2012
Designing & Development by