Khilwar
Wednesday, 05, Aug 2026
Mobile:
Total Visitior : >
Today Visitior :

जब 1974 में इंदिरा ने छात्रों के आंदोलन को कुचला, जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?    |    बि~हार~ में मोहन यादव का "मैजिक"    |    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया किसानों का आभार व्यक्त किया    |    भोपाल बनेगा वॉटर स्पोर्ट्स का वर्ल्ड क्लास अड्डा    |    उज्जैन में 2500 साल पुराना चमत्कारी शनि मंदिर    |    महिला विधायक की फिसली जुबान, CM की मौजूदगी में लिया PM का गलत नाम    |    राजस्थान में माता का वो मंदिर जिसे 2 जंगों में भी जीत न पाया पाकिस्तान     |    जानें बजरंग दल के बारे में    |    PM Modi: 18 राज्यों में 91 FM ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन    |    जानिए- कैसे आप अगले साल ज्यादा से ज्यादा टैक्स पर छूट बचा सकते हैं    |    ऑनलाइन भुगतान की लागत कम करने के तरीकों पर काम कर रहा RBI    |    चीन के अखबार ने छापा रोबोट पत्रकार का पहला लेख    |    मशीनों का बढ़ता इस्तेमाल खत्म कर देगा लाखों नौकरियां: अर्थशास्त्री डीटन    |    गेहूँ उपार्जन में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें    |    


कार्बोहाइड्रेट मलेरिया टीके को बना सकता है ज्यादा प्रभावी

PUBLISHED : Sep 21 , 6:49 PM


मलेरिया परजीवी अपने प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट को मजबूत और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए जोड़ता है और यह प्रक्रिया इस परजीवी के जीवन चक्र को पूरा करने के लिए बेहद जरूरी होती है. 
सिडनी : मलेरिया के टीके के सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक अंतर्राष्ट्रीय शोध दल ने कहा है कि मलेरिया फैलाने वाले परजीवी के बाहरी हिस्से में मौजूद कार्बोहाइड्रेट मच्छरों और मनुष्य को संक्रमित करने की उसकी क्षमता में एक अहम भूमिका निभाता है. शोध के निष्कर्ष सुझाते हैं कि इससे मलेरिया के सबसे घातक रूप प्लाजमोडियम फाल्सीपरम मलेरिया से लोगों को बचाने के लिए उपलब्ध एकमात्र टीके में सुधार किया जा सकता है.

शोध दल ने पाया कि मलेरिया परजीवी अपने प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट को मजबूत और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए जोड़ता है और यह प्रक्रिया इस परजीवी के जीवन चक्र को पूरा करने के लिए बेहद जरूरी होती है.


आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के पार्कविले स्थित वाल्टर एंड एलिजा हॉल इंस्टीट्यूट से जस्टिन बोडे ने कहा, "प्रोटीन के साथ काबोहाइड्रेट को जोड़ने की परजीवी की इस क्षमता में बाधा लिवर के संक्रमण और इस संक्रमण के दूसरे मच्छर तक पहुंचने की प्रक्रिया को रोकती है, जिससे परजीवी को इस हद तक कमजोर हो जाता है कि वह शरीर में जीवित नहीं रह सकता."

वाल्टर एंड एलिजा हॉल इंस्टीट्यूट से एथान गोर्डाड-बोर्गर ने बताया, इस शोध में हमने पाया कि टीके में अगर यह कार्बोहाइड्रेट मिला दिया जाए तो ज्यादा कारगर टीका बनाया जा सकता है. 'नेचर कम्युनिकेशंस' पत्रिका में प्रकाशित  इस नए शोध का लक्ष्य मलेरिया के टीके में सुधार करना है.

जब 1974 में इंदिरा न

काक्रोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के संदर्भ में 1974 के आंदोलन की खूब चर्चा हो रही है. तब और 2026 के छात्र आंदोलन में एक बड़ा फर्क है. तब इंदिरा गांधी ने छात्रों के आंदोलन को कुचलने का कुचक्र चलाया. अकेले बिहार में ही दर्जन भर से ज्यादा छात्रों की मौत हुई. इस बार सीजेपी के आंदो View more+

मुख्य समाचार

बॉलीवुड

Prev Next

Copyright © 2012
Designing & Development by