Khilwar
Friday, 27, Feb 2026
Mobile:
Total Visitior : >
Today Visitior :

बि~हार~ में मोहन यादव का "मैजिक"    |    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया किसानों का आभार व्यक्त किया    |    भोपाल बनेगा वॉटर स्पोर्ट्स का वर्ल्ड क्लास अड्डा    |    उज्जैन में 2500 साल पुराना चमत्कारी शनि मंदिर    |    महिला विधायक की फिसली जुबान, CM की मौजूदगी में लिया PM का गलत नाम    |    राजस्थान में माता का वो मंदिर जिसे 2 जंगों में भी जीत न पाया पाकिस्तान     |    जानें बजरंग दल के बारे में    |    PM Modi: 18 राज्यों में 91 FM ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन    |    जानिए- कैसे आप अगले साल ज्यादा से ज्यादा टैक्स पर छूट बचा सकते हैं    |    ऑनलाइन भुगतान की लागत कम करने के तरीकों पर काम कर रहा RBI    |    चीन के अखबार ने छापा रोबोट पत्रकार का पहला लेख    |    मशीनों का बढ़ता इस्तेमाल खत्म कर देगा लाखों नौकरियां: अर्थशास्त्री डीटन    |    गेहूँ उपार्जन में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें    |    


अक्षय की 'सलाह' पर बनी शहीदों के परिजनों के लिए...

PUBLISHED : Apr 09 , 7:47 PM



नई दिल्ली : देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में तैनात केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के परिजनों को वेबपोर्टल और मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन आर्थिक मदद पहुंचाने की सुविधा रविवार से शुरू हो जाएगी. केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ‘‘भारत के वीर’’ नामक पोर्टल और मोबाइल एप की शुरुआत करेंगे.

अर्धसैनिक बल के जवानों की शहादत के बाद उनके परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए ऑनलाइन दान दिया जा सकेगा. गृह मंत्रालय ने हाल ही में अक्षय कुमार के सुझाव पर यह वेबसाइट और एप तैयार किया है. उन्होंने सरकार को परामर्श दिया था कि सीमा या आंतरिक सुरक्षा में तैनाती के दौरान शहीद हुए सशस्त्र बल के जवानों का ऑनलाइन ब्यौरा सार्वजनिक होना चाहिए, जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति शहीद जवान के परिवार को मदद मुहैया करा सके.

वेबपोर्टल और मोबाइल एप पर शहीद जवानों की सूची और उनके परिजनों संपर्क कायम करने की पूरी जानकारी मौजूद रहेगी. इसमें शहीद के किसी एक परिजन का बैंक खाता नंबर भी शामिल होगा जिससे कोई भी दानदाता बैंक खाते में सीधे राशि जमा करा सके. वेबसाइट पर शहीद हुए सैनिक की शहादत से जुड़े अभियान की जानकारी भी दर्ज होगी.

किसी भी परिजन के बैंक खाते में सहायता राशि जमा कराने की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपए तय की गई है. यह सीमा पूरी होते ही संबद्ध शहीद के परिजनों की जानकारी वेबसाइट से स्वत: हट जाएगी. अधिकारी ने बताया कि सैन्य अभियानों में गंभीर रूप से घायल हुए जवानों की भी वेबसाइट पर जानकारी मुहैया कराने की भी योजना है. जिससे इन्हें इच्छुक दानदाता चिकित्सा सहायता भी मुहैया करा सकेंगे. इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां वेबसाइट पर अपडेट करने के लिए बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और एनएसजी के नोडल अफसर तैनात किए जाएंगे.

ज्ञात हो कि गत 11 मार्च को छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 12 जवानों के परिजनों को अक्षय कुमार ने नौ-नौ लाख रुपए की सहायता राशि दी थी. इसके बाद बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपए दान में दिए थे.

MP Budget 2026: MP स

मध्य प्रदेश विधानसभा के तीसरे दिन मोहन सरकार ने अपना तीसरा बजट पेश किया। जगदीश देवड़ा ने बतौर वित्त मंत्री 2026-27 के लिए वार्षिक बजट पेश किा। वित्तीय वर्ष 2026-27 का ये बजट 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का है। यह मध्य प्रदेश का पहला 'पेपरलेस' बजट है। वहीं, मोहन सरकार का ये तीसरा View more+

मुख्य समाचार

बॉलीवुड

Prev Next

Copyright © 2012
Designing & Development by