Khilwar
Wednesday, 19, Aug 2026
Mobile:
Total Visitior : >
Today Visitior :

जब 1974 में इंदिरा ने छात्रों के आंदोलन को कुचला, जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?    |    बि~हार~ में मोहन यादव का "मैजिक"    |    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया किसानों का आभार व्यक्त किया    |    भोपाल बनेगा वॉटर स्पोर्ट्स का वर्ल्ड क्लास अड्डा    |    उज्जैन में 2500 साल पुराना चमत्कारी शनि मंदिर    |    महिला विधायक की फिसली जुबान, CM की मौजूदगी में लिया PM का गलत नाम    |    राजस्थान में माता का वो मंदिर जिसे 2 जंगों में भी जीत न पाया पाकिस्तान     |    जानें बजरंग दल के बारे में    |    PM Modi: 18 राज्यों में 91 FM ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन    |    जानिए- कैसे आप अगले साल ज्यादा से ज्यादा टैक्स पर छूट बचा सकते हैं    |    ऑनलाइन भुगतान की लागत कम करने के तरीकों पर काम कर रहा RBI    |    चीन के अखबार ने छापा रोबोट पत्रकार का पहला लेख    |    मशीनों का बढ़ता इस्तेमाल खत्म कर देगा लाखों नौकरियां: अर्थशास्त्री डीटन    |    गेहूँ उपार्जन में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें    |    


परिणीति चोपड़ा ने कभी नहीं देखा था एक्ट्रेस बनने का सपना, कहा- कभी सोचा नहीं था

PUBLISHED : Apr 07 , 9:19 PM



मुंबई: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की अगली फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' जल्द आ रही है. उनका कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अभिनय के क्षेत्र में आएंगी. वर्ष 2011 में आई फिल्म 'लेडीस वर्सेस रिकी बहल' में दमदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री ने 'इशकजादे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'हंसी तो फसी' और 'दावत-ए-इश्क' में काम किया है.

अपने फिल्मी सफर की बात करते हुए परिणीति ने एक बयान में कहा, "मेरा कभी सपना नहीं था कि मैं अभिनेत्री बनूं या अभिनय की दुनिया में आऊं, बस यूं ही एक फिल्म के लिए हामी भर दी. लेकिन जब मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई, तब मैंने जाना कि अपने सपनों में जी रही हूं. मैंने हजारों लोगों को अपनी फिल्म को देखते, प्यार करते और मेरे लिए सड़क पर आते हुए देखा है."

परिणीति बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं, जो मार्क बेनिंगटन की फोटो से सजी किताब 'लिविंग द ड्रीम' में शामिल थे. इस किताब में परिणीति की जो फोटो है, वह फिल्म 'इशकजादे' की रिलीज के बाद प्रशंसकों के साथ उनकी मुलाकात के दौरान ली गई थी. बेनिंगटन द्वारा ली गई इस फोटो को 28 वर्षीय अभिनेत्री ने 'गजब' बताया.

उन्होंने कहा, "इस किताब में मेरी फोटो बहुत ही खास है."'लिविंग द ड्रीम' किताब हार्पर कोलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई है. इसकी भूमिका करण जौहर ने लिखी है और कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने भी इस किताब में योगदान दिया है.

(यह खबर सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

जब 1974 में इंदिरा न

काक्रोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के संदर्भ में 1974 के आंदोलन की खूब चर्चा हो रही है. तब और 2026 के छात्र आंदोलन में एक बड़ा फर्क है. तब इंदिरा गांधी ने छात्रों के आंदोलन को कुचलने का कुचक्र चलाया. अकेले बिहार में ही दर्जन भर से ज्यादा छात्रों की मौत हुई. इस बार सीजेपी के आंदो View more+

मुख्य समाचार

बॉलीवुड

Prev Next

Copyright © 2012
Designing & Development by