Khilwar
Saturday, 26, Sep 2026
Mobile:
Total Visitior : >
Today Visitior :

जब 1974 में इंदिरा ने छात्रों के आंदोलन को कुचला, जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?    |    बि~हार~ में मोहन यादव का "मैजिक"    |    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया किसानों का आभार व्यक्त किया    |    भोपाल बनेगा वॉटर स्पोर्ट्स का वर्ल्ड क्लास अड्डा    |    उज्जैन में 2500 साल पुराना चमत्कारी शनि मंदिर    |    महिला विधायक की फिसली जुबान, CM की मौजूदगी में लिया PM का गलत नाम    |    राजस्थान में माता का वो मंदिर जिसे 2 जंगों में भी जीत न पाया पाकिस्तान     |    जानें बजरंग दल के बारे में    |    PM Modi: 18 राज्यों में 91 FM ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन    |    जानिए- कैसे आप अगले साल ज्यादा से ज्यादा टैक्स पर छूट बचा सकते हैं    |    ऑनलाइन भुगतान की लागत कम करने के तरीकों पर काम कर रहा RBI    |    चीन के अखबार ने छापा रोबोट पत्रकार का पहला लेख    |    मशीनों का बढ़ता इस्तेमाल खत्म कर देगा लाखों नौकरियां: अर्थशास्त्री डीटन    |    गेहूँ उपार्जन में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें    |    


वीपीएस हेल्थकेयर भारत में करेगी अस्पतालों का अधिग्रहण

PUBLISHED : Oct 17 , 8:23 PM



मुंबई : लूलू समूह के संस्थापक एमए यूसुफ अली के रिश्तेदार और वीपीएस हेल्थकेयर के संस्थापक शमशेर वैलिल ने घरेलू स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अधिग्रहण पर 1,000 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने की तैयारी की है. वर्ष 2017 की फोर्ब्स की भारतीय अमीरों की सूची में वैलिल 94वें स्थान पर हैं. अबू धाबी की वीपीएस हेल्थकेयर एक अरब डॉलर से अधिक के कारोबार वाली एकीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है. देश में यह चार अस्पतालों का परिचालन करती है. इनमें से तीन अस्पताल दिल्ली एनसीआर में और एक कोच्चि में है.

वर्ष 2007 में यह समूह अस्तित्व में आया था. उसके बाद से यह संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख एकीकृत स्वास्थ्य सेवा समूहों में आ गया है. फिलहाल समूह के पास 13 ब्रांडों के तहत 22 अस्पतालों का स्वामित्व है. इसके अलावा समूह के 125 चिकित्सा केंद्र हैं और समूह में करीब 13,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनमें 1,800 चिकित्सक हैं.

समूह दिल्ली एनसीआर में वीपीएस रॉकलैंड ब्रांड के तहत राजधानी के कुतुब क्षेत्र और द्वारका तथा हरियाणा के मानेसर में अस्पतालों का परिचालन कर रहा है. इसके अलावा वह कोच्चि में वीपीएस लेकशोर अस्पताल चला रहा है.

वैलिल ने कहा कि हमने भारत में अधिग्रहण के लिए 1,000 करोड़ रुपये रखे हैं. हमारी तीन चार अस्पतालों से बातचीत चल रही है. अगले एक साल में हमारे पास कम से कम तीन और अस्पताल होंगे. समूह भारत में इन दो अस्पताल ब्रांडों में पहले ही 1,750 करोड़ रुपये का निवेश कर चुका है.

भोपाल में इंटर्न डॉक

भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हमीदिया अस्पताल में ही रोक दिया. इस दौरान धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. View more+

मुख्य समाचार

बॉलीवुड

Prev Next

Copyright © 2012
Designing & Development by